राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 16 सितंबर से पांच दिन के हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आयेंगे। वे 20 सितंबर तक प्रदेश में रहेगें। यह जानकारी विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपने पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष पूरे कर चुका है तथा इसके उपलक्ष्य में वर्ष 2021 को ‘‘स्वर्ण जयंती समारोह’’ के रूप में मनाया जा रहा है। हिमाचल की 50 साल की यात्रा को यादगार बनाने के लिए सरकार ने कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया था। लेकिन कोरोना चलते सारे आयोजन धरे के धरे रह गए। इसी कड़ी में अब 17 सिंतबर को एक दिन का विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। इस सत्र में महामहिम राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद मुख्यमंत्री अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
परमार ने बताया कि 17 सिंतबर को विधानसभा में राष्ट्रपति का एक घंटे का अभिभाषण होगा जिसको लेकर विधानसभा ने तैयारियाँ शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति का हिमाचल में पांच दिन के प्रवास का कार्यक्रम है। इस दौरान वे शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास में रुकेंगे। इस विशेष सत्र में वर्तमान सदस्यों सहित पूर्व विधायकों को भी बुलाया जाएगा। राष्ट्रपति 16 सिंतबर को हिमाचल आयेंगे और 20 सितंबर को उनके वापस जाने का कार्यक्रम है।


Download Android App
Download iOS App



