टीवी का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को ऑडियंस काफी पसंद करती है। शो में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान लीड रोल निभा रहे हैं। दोनों की जोड़ी को ऑडियंस काफी पसंद करती है, लेकिन अब कहा जा रहा है कि मोहसिन इस शो को छोड़ रहे हैं। फैंस इसे लेकर निराश हैं और उनसे शो नहीं छोड़ने के लिए रिक्वेस्ट कर रहे हैं।

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया है कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक जनरेशन लीप की तैयारी कर रही है। वहीं, मोहसिन बुजुर्ग वाला किरदार नहीं निभाना चाहते हैं। वह ओटीटी और फिल्मों जैसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी ट्राय करना चाहते हैं, इसलिए शो छोड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सभी फैंस के लिए यह खबर एक बड़े झटके के रूप में आई।

हालांकि मोहसिन ने या उनकी टीम ने इस खबर पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ये खबर एक्टर मोहसिन खान के फैंस के लिए एक निराश करने वाली है। आपको बता दे, यह शो फैंस के बीच काफी पसंद किया जाता है और टीआरपी लिस्ट में भी अपनी जगह बनाए रखता है। मोहसिन करीब साढ़े पांच साल से शो से जुड़े हुए हैं। जाहिर है उनके जाने से दर्शक काफी निराश होंगे।

वही एक्टर अब टेलीविजन के साथ-साथ ओटीटी और फिल्मों में भी हाथ आजमाना चाहेंगे। उनके और प्रोडक्शन हाउस के बीच सब कुछ ठीक-ठाक है। मोहसिन ने हमेशा निर्माता राजन शाही को अपना गुरु और मार्गदर्शक माना है और उन्होंने भी अपने इंटरव्यू में मोहसिन के बारे में बहुत कुछ कहा है।


Download Android App
Download iOS App



