राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों और सांसदों से मुलाकात करेंगी। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।
भाजपा विधायक व सहयोगियों से समर्थन मांगेगी द्रौपदी मुर्मू
भाजपा की गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद तानावड़े ने बुधवार को कहा कि मुर्मू बृहस्पतिवार सुबह पणजी पहुंचेंगी।उन्होंने कहा, ”वह भाजपा के विधायकों और सांसदों से मुलाकात कर राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगेंगी।”गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 20 सदस्य हैं। गोवा में लोकसभा की दो सीटों में से एक सीट उत्तरी गोवा पर भाजपा का कब्जा है। इसके अलावा राज्य से पार्टी का एक राज्यसभा सदस्य है। सूत्रों ने कहा कि महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के दो विधायक और तीन निर्दलीय विधायक भी मुर्मू का समर्थन करेंगे। विपक्ष ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।
आपको बता दे कि गोवा में कांग्रेस अपने आंतरिक बगावत की चर्चा को लेकर जूझ रही हैं , जिसके कारण द्रौपदी मुर्मू के पहुंचने पर उनके कार्यक्रम में गोवा के कांग्रेस विधायकों भी शामिल होने का अंदेशा हैं । गोवा में कांग्रेस बगावत के कारण सियासी रूप से सबसे ज्यादा चोट खा रही हैं । पिछली विधानसभा में भाजपा से ज्यादा सीटें होने के कारण कांग्रेस सत्ता से बाहर रहने के लिए मजबूर हो गई थी। इस बार कांग्रेस उम्मीद के मुताबिक प्रर्दशन नही कर पाई लेकिन जीती हुई सीटें भी बचाने में नाकाम नजर आ रही हैं । अगर गोवा कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो द्रौपदी मुर्मू को भारी रूप से समर्थन मिल सकता हैं।


Download Android App
Download iOS App



