महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी सचिव मिलिंद नार्वेकर ने पुलिस में शिकायत की है कि उन्हें सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर धमकी मिली है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नार्वेकर के मुताबिक धमकी में कहा गया है कि यदि वह कुछ मांगों को पूरा नहीं करेंगे तो केंद्रीय जांच एजेंसियां उनके पीछे पड़ जाएंगी।
अधिकारी ने बताया कि नार्वेकर ने मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले को इस बाबत लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया, ‘‘इसके आधार पर अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू की है और संदिग्ध की तलाश की जा रही है।’’
शिकायत में नार्वेकर ने कहा है कि उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति के नंबर से व्हाट्सऐप पर संदेश मिला जिसमें धमकी दी गई थी कि वे कुछ मांगों को पूरा नहीं करेंगे तो केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) तथा अन्य केंद्रीय एजेंसियां उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगी।


Download Android App
Download iOS App



