मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाली घटना सामने आयी है, जहां शोक जताने पहुंचे कुछ लोगों पर शोकाकुल परिवार के 60 वर्षीय व्यक्ति ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना में 6 लोग घायल हो गए। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गया।
दरअसल, ग्वालियर के जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बंधोली गांव में शुक्रवार को आरोपी उदय सिंह परिहार के 12 वर्षीय पोते साहिल की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद कुछ लोग परिहार के घर पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। इसमें से कुछ पड़ोसियों से उसका पहले से विवाद चल रहा था।
उन लोगों को देखते ही परिहार आग बबूला हो गया और फायरिंग कर दी। जिसमें छः लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह अब खतरे से बाहर है। घटना के बाद आरोपी उदय सिंह परिहार फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
उटीला पुलिस थाने के प्रभारी सुरजीत सिंह परमार ने शनिवार को बताया कि उदय सिंह परिहार के पोते साहिल की शुक्रवार सुबह तालाब में डूबने से मौत हो गई। इसके बाद कुछ लोग परिहार के घर पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। इसमें से कुछ पड़ोसियों से उसका पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन लोगों को देखकर परिहार भड़क गया और उन्हें घर से भगाने के लिए उसने अपनी बंदूक से गोलीबारी की।
इस घटना में छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिहार मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



