कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मंगलवार को भाजपा नेताओं पर तीखा हमला किया और राज्य के लोगों से आग्रह किया कि वे उनके शब्दों से प्रभावित न हों, बल्कि वोट मांगने वाले नेताओं के “विवेक” को देखें। कांग्रेस महासचिव ने मैसूरु में सभा को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। प्रियंका ने कहा, “प्रधानमंत्री यहां आए और कहा कि विपक्ष के नेता उनकी कब्र खोदना चाहते हैं, यह कैसी बात है? देश का हर नागरिक चाहेगा कि प्रधानमंत्री का स्वास्थ्य अच्छा रहे।” उन्होंने कहा, “कर्नाटक के लोगों को किसी नेता के कहने पर नहीं बल्कि अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट देना चाहिए।

अमूल-नंदिनी विवाद पर प्रियंका ने राज्य की बीजेपी सरकार पर किया कटाक्ष
राज्य में सीएम बोम्मई के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा, ‘पिछली बार लोगों ने जेडीएस और कांग्रेस को चुना था लेकिन बीजेपी ने पैसे के बल पर सरकार को चुरा लिया.’ प्रियंका गांधी ने राज्य के लोगों से सोच-समझकर मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा, “40 फीसदी सरकार ने जनता को बेरहमी से लूटा। कर्नाटक सरकार ने 1.5 लाख करोड़ रुपये लूटे हैं।” अमूल-नंदिनी विवाद पर प्रकाश डालते हुए प्रियंका ने कहा, ‘नंदिनी मिल्क पहले 90 लाख लीटर दूध और दुग्ध उत्पादों का उत्पादन करती थी, लेकिन आज केवल 70 लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, “सरकार ने जानबूझकर दूध का उत्पादन कम किया ताकि अमूल दूध को कर्नाटक लाया जा सके। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को एक चरण में होंगे, जिसकी मतगणना 13 मई को होगी।



Download Android App
Download iOS App



