प्रियंका गांधी का राजनीति में प्रवेश समयानुसार : मल्लिकार्जुन खरगे

Summary :

आवास बनाने की घोषणा की थी और किसानों के लिए अधिकतम खुदरा कीमत तय करने की बात भी कही थी लेकिन इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है।

लोक सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आज कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी का राजनीति में प्रवेश बहुत सही समय पर हुआ है और इससे भारतीय जनता पार्टी के खेमे में जर्बदस्त सदमा व्याप्त हो गया है। श्री खरगे ने यहां सवांददाता सम्मेलन में कहा कि श्रीमती प्रियंका का राजनीति में प्रवेश बहुत ही सही समय पर हुआ है और इससे आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर निश्चित रूप से बहुत अच्छा असर पड़गा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने झूठे वादों से देश की जनता को बरगला रहे हैं और उन्होंने जनता से पिछले चुनाव के समय अनेक वादे किए थे लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया जा सका है।

श्री खरगे ने कहा ‘‘ श्री मोदी ने जनता से वादा किया था कि विदेशों में जमा काले धन को भारत लाएंगें और आम आदमी के बैंक खाते में पन्द्रह प्रन्द्रह लाख रूपए की धनराशि जमा कराएंगे। श्री मोदी ने गरीबों के लिए लाखों आवास बनाने की घोषणा की थी और किसानों के लिए अधिकतम खुदरा कीमत तय करने की बात भी कही थी लेकिन इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने अपने झूठें वादों से देश की जनता का बरगलाया है और किसी भी वादे को पूरा करने में नाकाम रहे हैं।

Desk Team