मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वेब सीरीज आश्रम-3 की चल रही शूटिंग के खिलाफ विरोध के स्वर लगातार तेज होते जा रहे है। रविवार को बजरंग दल ने हंगामा और तोड़फोड़ की थी। अब अखिल भारतीय संत समिति ने इस शूटिंग का विरोध किया है । वहीं कांग्रेस ने शूटिंग के दौरान हंगामा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर मचाया बवाल
राजधानी के पुरानी जेल क्षेत्र में वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग चल रही है। इस वेब सीरीज की स्क्रिप्ट में विवादित मामला सामने आने पर रविवार केा बजरंग दल के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जेल परिसर में घुस गए और हंगामा किया। बजरंग दल के कार्यकतार्ओं ने कथित तौर पर इस दौरान प्रकाश झा के साथ धक्का-मुक्की की। इस मौके पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें किसी तरह अलग कराया। इसके बाद कार्यकतार्ओं ने वाहन और मशीनों में तोड़फोड़ की।
वेब सीरीज के खिलाफ खुलकर सामने आया संत समाज
इस मामले के बाद संत समाज भी वेब सीरीज फिल्म के खिलाफ खुलकर सामने आ गया है। अखिल भारतीय संत समिति के प्रवक्ता महंत अनिलानंद ने संवाददाताओं से कहा कि संत समाज सांसद और भोपाल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा। उनका कहना है कि वेब सीरीज के नाम से पूरा हिंदू समाज का नाम बदनाम किया जा रहा है। हिंदू समाज के खिलाफ यह सब कुछ षडयंत्र पूर्वक किया जा रहा है। इस फिल्म से हिंदू समाज को बदनाम करने वाले नामों का उपयोग तुरंत बदले।
कांग्रेस ने घटना की निंदा की , भाजपा पर लगाया आरोप
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने शूटिंग के दौरान हुई तोड़फोड़ को लेकर कहा, मध्यप्रदेश के भोपाल में बेब सीरिज की शूटिंग टीम पर हमले की घटना बेहद निंदनीय है , इससे प्रदेश की छवि खराब हुई। भाजपा और उससे जुड़े संगठन इस तरह के कृत्यों से प्रदेश की छवि को खराब कर प्रदेश का नुकसान कर रहे है और रोजगार को प्रभावित कर रहे है।


Download Android App
Download iOS App



