पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने रविवार को कहा कि वह शीघ्र ही उप राज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ अदालती अवमानना याचिका दायर करेंगे क्योंकि किरण बेदी 30 अप्रैल के मद्रास हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर सरकार के तीन-प्रतिदिन के कार्यों में हस्तक्षेप जारी रखे हुए हैं।
नारायणसामी ने किरण बेदी की ओर से सरकारी कामकाज में हस्तक्षेप के कई उदाहरण गिनाते हुए कहा कि उन्होंने राज्य चुनाव आयुक्त (एसईसी) की नियुक्ति तक में हस्तक्षेप किया। उन्होंने कहा कि एसईसी की नियुक्ति मंत्रिमंडल की बैठक के जरिये की गयी। लेकिन इस पर सवालिया निशान लगाते हुए किरण बेदी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा जिसके कारण स्थानीय निकायों के चुनावों में विलंब हुआ।
गुवाहाटी विश्वविद्यालय ने 21 गैर स्वीकृत पाठ्यक्रम किए शुरू, UGC को दिया गलत हलफनामा : कैग
हालांकि सरकार ने अंतिम सूची प्रकाशित करने के साथ ही प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जीएसटी मुआवजे के तौर पर प्रदेश को मिलने वाले 400 करोड़ रुपये के भुगतान में विलंब कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कल जीएसटी परिषद के एक वीडियो सम्मेलन में भाग लिया और राशि को तत्काल जारी करने पर जोर दिया।


Download Android App
Download iOS App



