Puducherry Election Results LIVE : पुदुचेरी में जैसी संभावना जताई जा रही थी, वैसे परिणाम अभी तक देखने को मिल रहे हैं. रुझानों में सीधा देखने में आ रहा है कि भाजपा गठबंधन रुझानों में काफी काफी आगे बढ़ चुकी है. ट्रेंड के अनुसार देखने में आ रहा है कि वह सरकार बनाती देखाई दे रही है. ऐसे में कहा जा सकता है की राज्य में कांग्रेस गठबंधन पुदुचेरी में नतीजे बदलने में असफल साबित हुई है.
बता दें पुदुचेरी केंद्रशासित प्रदेश है. राज्य में 30 सीटें हैं. चुनाव आयोग के 2 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार राज्य में भाजपा गठबंधन 15 सीटों पर आगे दिखाई दे रही है, वहीं कांग्रेस गठबंधन सिर्फ 4 सीटों पर आगे दिखाई दे रही है. अन्य के खाते में 4 सीटें दिखाई दे रही हैं.
पार्टी वाइज आंकड़े –
IINRC – 9
BJP – 02
INC – 1
ADMK – 01
DMK – 01
OTHERS – 3
कितने पर जीत रही पार्टी
इलेक्शन कमीशन के आंकड़ों के अनुसार सबसे बड़ी पार्टी के रूप में AINRC बनी है, जो 3 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है. वहीं, 6 सीटों पर वह लीड कर रही है. दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी 1 सीट पर लीड कर रही है और 1 सीट जीत चुकी है.
बात करें कांग्रेस की तो वह 1 सीट जीत चुकी है. इसी के साथ AIDMK 1 और DMK 1 सीट पर जीत चुकी है. वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार भी 1 सीट जीत चुकी है वहीं 2 सीट पर लीड कर रही है.
राज्य में सरकार बनाने के लिए 16 सीटों की जरूरत है, जिसमें सीधे तौर पर समझा जा सकता है भाजपा गठबंधन सरकार बनाते दिखाई दे रही है.
क्या रहे राज्य में मुद्दे
बता दें, राज्य में प्रो इनकम्बेंसी का माहौल रहा, जिस चलते एनडीए अपनी मजबूत दावेदारी दिखाने में कामयाब रही है. मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी की व्यक्तिगत लोकप्रियता, केंद्र की योजनाओं का लाभ (डबल इंजन सरकार) और स्थानीय विकास कार्यों ने सत्ताधारी गठबंधन को मजबूती दी है।
हालांकि ऐसा माना जा रहा है की विपक्ष का वोट कई मायनों में टीवीके के चुनौती देने के बाद बंट गया. और जिन सीट पर विपक्ष मजबूत था वहां भी वह बंटे वोट के चलते पीछे रह गए.
विपक्ष ने पूर्ण राज्य का दर्जा और ऑटोनोमी का मुद्दा उठाया, लेकिन NDA ने केंद्र के साथ बेहतर समन्वय और कल्याणकारी योजनाओं पर फोकस रखकर इसे काउंटर किया। यानी विपक्ष का मुद्दा यहां चल नहीं पाया.
यह भी पढ़ें – कर्नाटक में मतगणना से पहले चाबी खो गई, हथौड़े से तोड़ना पड़ा स्ट्रॉन्ग रूम का ताला, वीडियो हुआ Viral


Download Android App
Download iOS App




