Pune Girlfriend Attacked: महाराष्ट्र के पुणे जिले के चंदननगर इलाके में प्रेम संबंध के विवाद को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने युवती पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज एक निजी अस्पताल के ICU में चल रहा है। पीड़ित परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
नौकरी के दौरान हुई थी दोनों की मुलाकात
पुलिस के अनुसार, घायल युवती की पहचान उजाला देवी जसवंत सिंह दोहरे (22) के रूप में हुई है। मामले में दिलीप राठौड़ (22) के खिलाफ चंदननगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवती के भाई भगतसिंह जसवंतसिंह दोहरे (25) ने शिकायत दर्ज कराई है। नौकरी के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों से कुछ लगातार विवाद चल रहा था, जिससे तनाव काफी बढ़ गया।
युवती के घर पंहुचा आरोपी
घटना के दिन युवती घर पर अकेली थी। उसके भाई और भाभी काम पर गए हुए थे, इसी दौरान आरोपी घर में पंहुचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, देखते-ही-देखते झगड़े में बदल गई। आरोपी ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से युवती की गर्दन पर जानलेवा हमला किया और मौके से फरार हो गया।
“भाई जल्दी घर आ जाओ, एक लड़के ने मुझे मार दिया…”
हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी, इसके बावजूद उसने अपने भाई को फ़ोन किया। उसने फोन पर कहा कि भाई जल्दी घर आ जाओ, एक लड़के ने मुझे मार दिया है। मुझे बहुत चोट लगी है और मेरे गले से आवाज नहीं निकल रही। बताया जा रहा है कि उसके भाई ने वीडियो कॉल भी किया था। वीडियो कॉल में बहन को खून से लथपथ देखकर भाई घबरा गया और तुरंत घर पंहुचा। तब तक आस -पास के लोग और रिश्तेदार भी वहां पहुंच चुके थे। परिजनों से घायल युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने की वजह से उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जब पुलिस अस्पताल पहुंची, तो युवती बोलने की हालत में नहीं थी। इसके बाद उसने इशारे से कागज-पेन मांगा और आरोपी दिलीप राठौड़ का नाम लिखा। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App




