ये सफाई कर्मचारी लोगों को गाना गाकर दे रहा है स्वच्छता का संदेश, वायरल हुआ वीडियो

Summary :

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक सफाई कर्मचारी का वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल यह कर्मचारी लोगों को स्वच्छता के प्रति एक अनोखे तरीके से जागरूक कर रहा है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक सफाई कर्मचारी का वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल यह कर्मचारी लोगों को स्वच्छता के प्रति एक अनोखे तरीके से जागरूक कर रहा है। महादेव जाधव पुणे नगर निगम यानी पीएमसी में काम करते हैं और वह लोगों को गाना गाकर जागरुक कर रहे हैं। 
कचरा प्रबंधन के बारे में जाधव लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता गाना गा कर पैदा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके गाने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। महादेव जाधव ने अपने इस अनोखे तरीके पर बात करते हुए कहा कि मुझसे गाने के लिए किसी ने नहीं कहा था। मैं ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपना संदेश पहुंचाने के लिए गाता हूं।
सूखा और गीला कचरा लोगों को कहां रखना चाहिए इसके लिए मैं उन्हें जागरूक करने का प्रयास कर रहा हूं। पुणे नगर निगम और मेरे जैसे बाकी सफाई कर्मचारियों के लिए यह काम बहुत आसान है। मैं ऐसा आसानी से कर रहा हूं, जिससे लोग सूखे और गीले कचरे को अलग करने के बारे में शिक्षित हाे सकें। 

कई गाने खुद ही जाधव ने स्वच्दता पर केंपोज किए
जाधव पुणे नगर निगम में सफाई कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि, हाल ही में मेरे गाने का एक वीडियो वायरल हुआ था। मैं एक सेमिनार में गया था, जहां मैंने गाना गाया और यह वायरल हो गया। मैं पिछले 25 साल से काम कर रहा हूं लेकिन अब निश्चित रूप से बदलाव आया है। 60 प्रतिशत लोग नियमों के बारे में समझते हैं और उनका पालन करते हैं। 
बता दें कि जाधव सफाई कर्मचारी हैं और साथ में उन्होंने स्वच्दता पर कई गाने खुद ही कंपोज किए हैं। गीला और सूखा कचरा जब वह अलग करते हैं तो हर रोज सुबह वह यही गाने लोगों के बीच में गाते हैं। बॉलीवुड के मशहूर गानों को ही उन्होंने ज्यादा रिमिक्स किया है। इन गानों के जरिए ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक जाधव करते हैं। 

Desk Team