पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने तीन वर्ष पुराने मंत्रिमंडल में मामूली फेरबदल किया है तथा वरिष्ठतम मंत्री सुब्रत मुखर्जी को गैर परंपरागत एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक गैर परंपरागत एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे शोभनदेव चट्टोपाध्याय अब केवल बिजली विभाग के मंत्री रहेंगे।
सुब्रत मुखर्जी पंचायत विभाग के मंत्री हैं। विधायक विनय कृष्णा बर्मन को पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और जनजातीय मामलों का प्रभार सौंपा गया है और शांतिराम महतो को पश्चिमी क्षेत्र का मंत्री बनाया गया है।
केन्द्र व राज्य की स्थितियों से वाकिफ है जनता : हरीश रावत
विनय कृष्णा बर्मन को जिन दो विभागों का प्रभार सौंपा गया है, उनके प्रभारी रहे राजीव बनर्जी को वन मंत्री बनाया गया है। वन विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे ब्रत्या बसु अब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैवप्रौद्योगिकी विभाग संभालेंगे।


Download Android App
Download iOS App



