घटना पंजाब के होशियारपुर जिले की है जहाँ एक कलयुगी मां ने अपने 8 साल के बेटे को नहर में फेंक दिया। बताया जा रहा है की पंजाब में उच्ची बस्सी के निकट एक मां ने कथितरूप से बेटे को बहती पानी के तेज धार में फेंक दिया जिससे बच्चा पानी में बह गया। दसूआ पुलिस ने वधायियां गांव से बच्चे की मां रीना कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है।
फोन पर पति को देती थी धमकी
पुलिस निरीक्षक (एसएचओ) बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि रीना कुमारी की शादी रवि कुमार से 2012 में हुई। उसके आठ साल का एक बेटा अभी और एक दस साल की बेटी है। उसका रोजी रोटी के लिये मालदीव गया है। वह फोन पर पैसे के लिये पति से अकसर झगड़ा करती थी और पैसे न भेजने पर बच्चों को नहर में फेंकने की धमकी देती। रीना ने 25 दिसंबर की रात को पति से फोन पर पैसे के लिये झगड़ किया।
रीना ने कथित रूप से अपने बेटे को नहर में फेंक दिया
आगे पुलिस निरीक्षक ने बताया, कल ही रीना के बहनोई को पता चला कि वह अपने बेटे को उच्ची बस्सी नहर पर ले गयी है। उसी समय उसका बहनोई राजकुमार अपने पिता के साथ दोनों की तलाश में निकल गया। नहर पुल के पास पहुंचने पर उन्हें राहगीरों ने बताया कि एक महिला तथा एक बच्चा लांमियां गांव के पास नहर के किनारे बैठे थे। वे जैसे ही नहर पर पहुंचे तो रीना ने कथित रूप से अपने बेटे को नहर में फेंक दिया और वहां से भाग गयी। बाद में महिला को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस शव की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



