पुष्कर सिंह धामी आज शाम 5:00 बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं, लेकिन उससे पहले मनोनीत मुख्यमंत्री बीजेपी के नाराज धड़े को मानने की कवायद में जुटे हैं। आज सुबह से ही धामी का बीजेपी के असंतुष्ट नेताओं से मुलाकात का दौर जारी है। इस बीच खबर सामने आई है कि धामी अकेले ही सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे।
बीजेपी सूत्रों के अनुसार, पूर्व मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री रह चुके सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत जैसे कुछ नेता पार्टी आलाकमान से शनिवार से नाराज हैं। पार्टी मामलों के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ यमुना कॉलोनी स्थित उनके आवास में नेताओं की नाराजगी दूर करने के प्रयास में लगे हैं जिससे शपथ ग्रहण समारोह में कोई विघ्न न आए।
पुष्कर सिंह धामी की ताजपोशी से पहले अंदरूनी कलह की खबरों का मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं ने किया खंडन
पुष्कर सिंह धामी भी खुद सतपाल महाराज से मिले और उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। वहीं माना जा रहा है कि उन्होंने महाराज को मना लिया है। हालांकि, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि पार्टी में कोई नाराज नहीं है और सब लोग पार्टी के निर्णय के साथ एकजुट होकर खड़े हैं।


Download Android App
Download iOS App



