Qualcomm Automotive Module : भारत अब टैकनोलोजी हब बनने के लिए अपनी कमर कस चुका है। भारत अब बाजार नहीं, बल्कि मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में एक बड़ी घोषणा हुई है। टाटा इलैक्ट्रॉनिक्स और अमेरिकी चिप कंपनी क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज मिलकर भारत में ‘क्वालकॉम ऑटोमोटिव मॉड्यूल’ बनाने का फैसला किया है। यह निर्माण असम के जागीरोड में होगा। इस कदम को ‘मेक इन इंडिया’ मिशन के लिए अहम माना जा रहा है।
Qualcomm Automotive Module : लगेगा अस में मेगा प्लांट

19 फरवरी को जारी संयुक्त बयान में दोनों कंपनियों ने बताया कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज के ग्लोबल मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर नेटवर्क का हिस्सा बन गई है। इसका मकसद दुनिया भर में बढ़ती ‘मॉड्यूलर ऑटोमोटिव प्लेटफॉर्म’ की मांग को पूरा करना है।
समझौते के तहत, क्वालकॉम अपने ऑटोमोटिव मॉड्यूल प्रोडक्ट्स का निर्माण टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की आगामी सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग यूनिट में करवाएगी। यह यूनिट असम के जागीरोड में स्थापित की जा रही है।
Make in India : ‘मेक इन इंडिया’ को मिली नई रफ्तार

इसे ‘मेक इन इंडिया’ की एक कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। बयान में साफ कहा गया है कि यह साझेदारी ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप है। अब क्वालकॉम के ऑटोमोटिव मॉड्यूल भारत में ही बनाए जाएंगे। इससे देश में सेमीकंडक्टर और ऑटो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।
क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज के ऑटोमोटिव, इंडस्ट्रियल और एम्बेडेड IoT व रोबोटिक्स ग्रुप के कार्यकारी उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक नकुल दुग्गल ने कहा कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ यह सहयोग उनकी ऑटोमेशन डेवलपमेंट रणनीति में एक बड़ा कदम है। उनके मुताबिक, इंडस्ट्री तेजी से मॉड्यूल-आधारित ढांचे की ओर बढ़ रही है, ऐसे में प्रमुख क्षेत्रों में उत्पादन क्षमता बढ़ाना जरूरी हो जाता है।
Semiconductor Assembly : सप्लाई चेन को मिलेगी ताकत
वहीं क्वायलकम इंडिया कंपनी के उपाध्यक्ष सावी सोइन ने कहा भारत में मैन्युफैक्चरिंग होने से भारतीय और वैश्विक OEM यानी मूल उपकरण विनिर्माताओं को मजबूती मिलेगी। साथ ही कंपनी की सप्लाई चेन को भी ताकत मिलेगी और वह ज्यादा मजबूत और भरोसेमंद बनेगी।
Qualcomm Tata Deal : इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य
बताया जा रहा है कि इस सहयोग का मुख्य उद्देश्य ‘डिजिटल कॉकपिट’, ‘इंफोटेनमेंट’, ‘कनेक्टिविटी’ और ‘इंटेलिजेंट व्हीकल सिस्टम’ जैसी आधुनिक ऑटो टेक्नोलॉजी का स्थानीय उत्पादन संभव बनाना है। जिससे भारतीय और वैश्विक ऑटोमोबाइल कंपनियों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। साथ ही सप्लाई चेन को मजबूत करना और उत्पादन के भौगोलिक विविधीकरण को बढ़ाना भी इस पहल का हिस्सा है।
क्वालकॉम और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की यह साझेदारी सिर्फ एक कारोबारी समझौता नहीं, बल्कि भारत के सेमीकंडक्टर और ऑटो टेक सेक्टर के लिए बड़ा संकेत है। असम के जागीरोड से शुरू होने वाला यह प्रोजेक्ट देश को ग्लोबल टेक मैन्युफैक्चरिंग मैप पर और मजबूत बना सकता है। आने वाले समय में इसका असर रोजगार, निवेश और टेक्नोलॉजी विकास पर भी दिख सकता है।
यह भी पढ़ें – चैटजीपीटी और एंथ्रोपिक के CEO में बड़ी तकरार! AI Summit में नहीं मिलाया हाथ, Sam Altman ने खोला राज


Download Android App
Download iOS App




