मसूरी : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार की सदस्य मंजू दिलेर ने नगर पालिका मसूरी के सभागार में सफाई कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और समस्याओं के समाधान करने के लिए आवश्यक व जरूरी निर्देश दिए। नगर पालिका सभागार में आयोजित सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार की सदस्य मंजू दिलेर का स्वागत किया गया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत मिशन पर विशेष ध्यान है और इसको अमल में लाने के लिए सबसे अधिक कार्य पर्यावरण मित्र कर रहे हैं। उन्होंने पालिका सभागार में समीक्षा की जिसमें सुरेंद्र पाल ने कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर आयोग की सदसय मंजू दिलेर ने कहा कि मसूरी नगर पालिका में भी कर्मचारियों की कई समस्याएं हैं।
उन्होंने कहा कि पालिका में 2011 से आउट सोर्स सफाई कर्मचारियों के ईपीएफ पर कहा कि ईपीएफ तो कट रहा है लेकिन उनके खाते में जमा नहीं हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गत पांच साल के ईपीएफ का पैसा उनके खाते में आगामी दो माह में जमा करा दिया जाय।
इस मौके पर एसडीएम गोपाल राम बिनवाल, पालिका अधिशासी अधिकारी एमएल शाह, साकेत बाल्मीकि, स्वास्थय निरीक्षक विरेंद्र बिष्ट, किरन राणा, सुनील, मुकेश, प्रताप, राजेश, अंजलि, कैलाश, अशोक, राजू, संजय, रानी, माया, संतोष, आदि मौजूद रहे।
– हरीश कालरा


Download Android App
Download iOS App



