झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आगामी विधानसभा चुनाव को शंतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र सरकार से अर्द्धसैनिक बलों की 275 कंपनियां तैनात करने का सोमवार को अनुरोध किया। हालांकि उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में नक्सलवाद अंतिम चरण में है।
यहां विज्ञान भवन में नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि चूंकि देश का लगभग 30-40 प्रतिशत खनिज झारखंड से प्राप्त होता है, ऐसी आशंका है कि नक्सली अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए फिर से सक्रिय हो सकते हैं।
दास ने कहा कि राज्य में अपनाई गई विकास की स्पष्ट नीति के कारण मौजूदा परिस्थितियों में अर्ध-सैन्य बलों की अधिक आवश्यकता है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने कहा, ‘‘शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव कराने के लिए मैं केंद्र से राज्य में अर्धसैनिक बलों की 275 कंपनियों को तैनात करने का अनुरोध करता हूं।’’


Download Android App
Download iOS App



