उत्तर प्रदेश में इटावा कानपुर रेलमार्ग पर भरथना रेलवे स्टेशन के पास कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। ट्रैन की चपेट में आने से सोमवार शाम तीन मवेशी कट कर मर गए। इस हादसे में ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बच गई।
भरथना रेलवे स्टेशन अधीक्षक एम.पी सिंह के मुताबिक 12034 शताब्दी एक्सप्रेस से तीन मवेशियों के कटने की घटना शाम 7 बजकर 21 मिनट के आसपास भरथना रेलवे स्टेशन के पास स्थित होम सिग्नल 1136/10 पर हुई है।
तीन मवेशियों के कटने की घटना के कारण क्षतविक्षत शव दूसरी रेल लाइन पर भी जाकर के गिरे, जिस कारण रेल यातायात करीब 14 मिनट तक बाधित रहा। स्थिति सामान्य होने पर शताब्दी एक्सप्रेस शाम को सात बजकर 46 मिनट पर कानपुर के लिए रवाना की जा सकी।
शताब्दी एक्सप्रेस से तीन मवेशियों के कटने की घटना के कारण 6416 पैसेंजर और 64587 पैसेंजर पानीपत के संचालन में भी देरी हुई। गौरतलब है कि आए दिन इस रेल खण्ड पर मवेशियों के ट्रेन से कटने की घटनाएं प्रकाश में आती रहती हैं।


Download Android App
Download iOS App



