‘अम्फान’ से हुई तबाही पर राहुल ने जताया दुख, कहा- कांग्रेस हरसंभव संकट में करेगी मदद

Summary :

राहुल ने कहा कि “पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवात तूफान ‘अम्फान की वजह से व्यापक तबाही परेशान कर रही है। उन लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना जो घायल हुए हैं और मैं प्रार्थना करता हूं कि घायलों को शीघ्र स्वस्थ किया जाए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बार फिर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवात तूफान ‘अम्फान’ से हुए जानमाल के नुकसान पर दुख प्रकट किया । उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता करें।
उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तूफान से भीषण तबाही के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से आग्रह करता हूं कि वे प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करें। मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं ।’’

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवात तूफान ‘अम्फान  की वजह से व्यापक तबाही परेशान कर रही है। उन लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना जो घायल हुए हैं और मैं प्रार्थना करता हूं कि घायलों को शीघ्र स्वस्थ किया जाए। मैं संकट के इस समय में इन दोनों राज्यों के बहादुर लोगों को अपना समर्थन प्रदान करता हूं।”

US में कोरोना से हुई मौत के शोक में आगामी तीन दिन आधा झुका रहेगा अमेरिकी राष्ट्रीय ध्वज

बता दें कि चक्रवात ‘अम्फान’ बृहस्पतिवार को कमजोर पड़ गया, हालांकि इससे एक दिन पहले इसने पश्चिम बंगाल में भारी तबाही मचाई जहां इसके चलते 77 लोगों की मौत हो गई और दो जिले ‘‘पूरी तरह तबाह’’ हो गए हैं। तूफान से हजारों लोग बेघर हो गए हैं, कई पुल नष्ट हो गए हैं और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। कोलकाता और राज्य के कई अन्य हिस्सों में तबाही के निशान स्पष्ट देखे जा सकते हैं। इस चक्रवात से ओडिशा के कई इलाकों में भी काफी नुकसान हुआ है।

Desk Team