महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मालगाड़ी द्वारा मजदूरों को रौंदे जाने की घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि हमें अपने राष्ट्र निर्माणकर्ताओं के साथ किए जा रहे व्यवहार पर शर्म आनी चाहिए। आज सुबह तड़के रेल की पटरी पर सो रहे प्रवासी मजदूरों को एक मालगाड़ी ने रौंद दिया।
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, मालगाड़ी से कुचले जाने से मजदूर भाई-बहनों के मारे जाने की ख़बर से स्तब्ध हूं। हमें अपने राष्ट्र निर्माणकर्ताओं के साथ किये जा रहे व्यवहार पर शर्म आनी चाहिए। मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
मालगाड़ी से कुचले जाने से मजदूर भाई-बहनों के मारे जाने की ख़बर से स्तब्ध हूं। हमें अपने राष्ट्र निर्माणकर्ताओं के साथ किये जा रहे व्यवहार पर शर्म आनी चाहिए। मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 8, 2020
इस घटना में 15 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हैं। स्थिति को संभालने के लिए आरपीएफ और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। औरंगाबाद के कर्माड के नजदीक यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार ये सभी मजदूर जालाना से भुसावल की ओर पैदल जा रहे थे।
उन सभी को मध्य प्रदेश जाना था। सभी रेलवे ट्रैक के किनारे-किनारे चल रहे थे और इस दौरान थकान होने से वे रेलवे ट्रैक पर ही सो गए। सोए हुए अवस्था में ही मालगाड़ी ने आकर सबको रौंद दिया। औरंगाबाद में हुई इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है।


Download Android App
Download iOS App



