भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह इस तरह का आचरण कर रहे हैं मानों वह (गांधी) और उनका परिवार देश के कानून से ऊपर हैं। पात्रा ने आरोप लगते हुए कहा कि गांधी मुश्किलें बढ़ाने के लिये सूरत का दौरा कर रहे हैं।गौरतलब राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने उस टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों है। राहुल गांधी अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ सोमवार को गुजरात के सूरत की एक अदालत में अपील दायर करने के लिये वहां पहुंचे ,सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत दे दी है. 13 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी।
ओबीसी समुदाय को हल्के न ले
पात्रा ने यहां भाजपा कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “राहुल को यह नहीं सोचना चाहिए कि वह भारत हैं और भारत राहुल है।”उन्होंने गांधी पर आरोप लगाया कि वह ऐसा व्यवहार कर रहे हैं मानों वह और उनका परिवार देश के कानून से ऊपर हैं। उन्होंने कहा, “आपको अदालत ने दोषी ठहराया था क्योंकि आपने ओबीसी समुदायों पर एक टिप्पणी की थी, आप ओबीसी को हल्के में नहीं ले सकते, आप उनका अपमान नहीं कर सकते…मत भूलिए जनजातीय समुदाय से आने वाली एक महिला देश की पहली राष्ट्रपति बनी हैं, भारत में ओबीसी समुदाय से प्रधानमंत्री हैं, हमारे मंत्रिमंडल में कई मंत्री उसी समुदाय से हैं।
भारतीय लोकतंत्र से इतनी नफरत क्यों
भारतीय न्यायपालिका में राहुल गांधी का भरोसा नहीं होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा, “2019 में सूरत में एक सार्वजनिक रैली में अपनी जातिवादी टिप्पणियों द्वारा ओबीसी समुदाय का अपमान करने के बाद, राहुल वहां जख्मों पर नमक छिड़कने जा रहे हैं। आप न्यायपालिका पर दबाव बना रहे हैं, आपको ओबीसी समुदाय के सदस्यों के खिलाफ अपशब्दों के लिए माफी मांगने का मौका दिया गया था। लेकिन इसके बजाय आप ओबीसी के खिलाफ इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों को बढ़ावा देने जा रहे हैं। राहुल गांधी को स्थानीय अदालत ने माफी मांगने का मौका दिया था, आपने (राहुल ने) कहा था कि आप (माफी) नहीं मांगेंगे। ऐसा अहंकार क्यों?”
उन्होंने कहा, “जिस तरह आप लोगों ने न्यायपालिका पर हमला किया….., भारतीय लोकतंत्र से इतनी नफरत क्यों ? अब आप भारतीय लोकतंत्र का अपमान करने निकले हैं। धृष्टता तो देखिए?


Download Android App
Download iOS App



