राहुल गांधी कल छत्तीसगढ़ में करेंगे किसान सम्मेलन को संबोधित

Summary :

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान की 2500 रूपए कि्वंटल हो रही खरीद को सत्ता में आने पर देश में लागू करने का राहुल ऐलान कर सकते है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राहुल नया रायपुर क्षेत्र में आयोजित इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद राहुल का यह पहला कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम को कांग्रेस ने किसान फसल ऋण मुक्ति कार्यक्रम का नाम दिया है।

कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में सरकार बनने के 10 दिन के भीतर किसानों का ऋण माफ करने की घोषणा की थी, जिसको उसने सरकार बनने के 24 घंटे के अन्दर ही पूरा कर दिया था। राहुल इस सम्मेलन के जरिए राज्य में लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे।

इसके जरिए वह देश के किसानों को संदेश देने की कोशिश करेंगे कि केंद्र में सत्ता में आने पर छत्तीसगढ़ की तरह की देश में कांग्रेस किसानों का ऋण माफ करने का वादा पूरा करेंगी। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान की 2500 रूपए कि्वंटल हो रही खरीद को सत्ता में आने पर देश में लागू करने का राहुल ऐलान कर सकते है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को दो तिहाई बहुमत से मिली सफलता के पीछे किसानों का मिला जबर्दस्त समर्थन रहा है।

rahul gandhi

मोदी सरकार किसानो को लागत का दोगुना लाभकारी मूल्य दिलवाने की बाते करती रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने समर्थन मूल्य पर 750 रूपए का बोनस देकर 2500 रूपए कि्वंटल में खरीद कर उसे लगभग साकार कर दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल यहां किसानों के मिले समर्थन से काफी प्रभावित है, और इसके बूते वह राज्य की 11 लोकसभा सीटे ही नही बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर सफलता अर्जित करना चाहते है।

Desk Team