कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शनिवार अपराह्न राजस्थान के धौलपुर जिले से मध्य प्रदेश में प्रवेश कर गई। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुरैना जिले की सीमा पर राहुल और उनके साथ मौजूद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत किया।
- 6,700 किलोमीटर की दूरी तय
- हजीरा में एक जनसभा
- मुंबई में समाप्त होगी
राजस्थान के धौलपुर से फिर से शुरू
मुरैना शहर के भीमराव आम्बेडकर स्टेडियम में ध्वज सौंपने का समारोह आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के नेता के.के. मिश्रा ने कहा कि राहुल शनिवार शाम को ग्वालियर में एक रोडशो और हजीरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले यात्रा पांच दिनों के अवकाश के बाद राजस्थान के धौलपुर से फिर से शुरू हुई।
राजस्थान में प्रवेश करेगी
यात्रा छह मार्च तक मुरैना, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, धार और रतलाम जिलों से होकर गुजरेगी और फिर से राजस्थान में प्रवेश करेगी। मणिपुर से शुरू हुई यह यात्रा 15 राज्यों से होकर 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद मुंबई में समाप्त होगी।


Download Android App
Download iOS App




