भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मजाक बनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने का उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी जानते हैं कि केन्द्र में एक पप्पू है जो अगला प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहा है।’’ भाजपा और अन्य विपक्षी दल अक्सर ‘पप्पू’ कह कर गांधी का मजाक बनाते हैं।
भाजपा की प्रस्तावित रथ यात्रा के लिए पश्चिम बंगाल सरकार से अनुमति नहीं मिलने के विरोध में आयोजित रैली में विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा क्योंकि भारत फिर से नरेन्द्र मोदी को चुनेगा।’’ भाजपा नेता ने अपने भाषण में प्रदेश में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का भी मजाक बनाया। प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी देश के सबसे अच्छे प्रधानमंत्री हैं।


Download Android App
Download iOS App



