कोलकाता मेट्रो के वातानुकूलित डिब्बे में बृहस्पतिवार को धुआं भरने के बाद कई यात्री बीमार हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मैदान स्टेशन से रवाना होने के तुरंत बाद दम दम आते हुए मेट्रो के डिब्बे से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया।
अधिकारियों ने कहा,‘‘ट्रेन के प्लेटफार्म से रवाना होने के तुरन्त बाद धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। हम समझ गए कि धुआं दिख रहा है तो कहीं न कहीं आग लगी होगी।’’
तीन तलाक बिल लोकसभा में पास
मेट्रो रेलवे के सीपीआरओ इंद्रानी बनर्जी ने कहा,‘‘हमने बिजली कनेक्शन बंद कर दिया और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। हमने सभी यात्रियों को बचा लिया और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।’’
इस घटना के कारण मेट्रो सेवाएं अस्थाई रूप से बाधित हुई।


Download Android App
Download iOS App




