राजस्थान से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक दलित महिला को अगवाकर उसके साथ कई दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। एक आरोपी पुजारी बताया जा रहा है। उसपर आरोप है कि उसने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया है, जिसके जरिए वो पीड़िता को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था। आरोपी पुजारी का नाम संजय शर्मा बताया जा रहा है। आरोपी पीड़िता के घर अक्सर पूजा करवाने आता था।
आरोपी ने बनाया महिला का वीडियो
एक रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के बारे में जो जानकारी सामने निकलकर आ रही है, उसके अनुसार आरोपी ने पीड़िता के साथ पहली बार दुष्कर्म तक किया था, जब उसके घर पर कोई नहीं था। वो अकेली थी। पुजारी ने महिला का वीडियो भी बना लिया। वो वीडियो के जरिए महिला से ब्लैकमेलिंग करके उससे पैसे लेता था। फिर उसने कुछ साथियों के साथ मिलकर भी महिला के साथ दुष्कर्म किया था।
महिला को किया था कैद
वही, पुलिस ने आगे बताया कि महिला को बेहोशी की दवा देकर उसके साथ गैंगरेप किया गया है। पीड़िता को ठीक से नहीं पता कि उसके साथ कितने लोगों ने गैंगरेप किया था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका एक बच्चा है। उसके पति बाहर रहते है। पुजारी ने उसे अगवाह कर लिया था। इसके बाद वो अपने साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुजारी ने उसे और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
पुलिस ने दर्ज की शिकायत
बता दें, पीड़िता ने आगे बताया कि पुजारी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। उसे नशीली दवाइयां दी जाती थी। पुलिस के अनुसार, महिला जब अपने घर से गायब हुई थी तो उसके पति ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद आरोपी पुजारी पीड़िता महिला को उसके घर के बाहर छोड़ कर भाग गया। फिर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई।


Download Android App
Download iOS App



