उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव कई दिनों से बीमार चल रहे है। उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज हो रहा है। बात दें कि यह वही जगह है जहां पर तीन महीने पहले ही उनकी दूसरी पत्नी साधना यादव ने अंतिम सांस ली थी। अब मुलायम सिंह यादव की तबीयत के तार पत्नी के निधन से भी जोड़े जा सकते है। क्योंकि अभी थोड़े समय पहले की बात है, जब उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में दम भरते हुए नजर आए थे।
मुलायम सिंह ने 2003 में की थी साधना यादव से शादी
बता दें कि सपा के राष्ट्र अध्यक्ष अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव की पहले पत्नी के बेटे है। पहली पत्नी का निधन हो जाने के बाद मुलायम सिंह ने साल 2003 में यूपी के औरैया जिले की साधना यादव से शादी कर ली। साधना यादव के बेटे प्रतिक राजनीति से एकदम दूर है और रियल एस्टेट डेवलपर के रूप में काम करते है। लेकिन प्रतिक की पत्नी अपर्णा यादव सपा छोड़ भाजपा में शामिल हो चुकी है। बताया जा रहा है कि साधना राजनीति में सक्रिय नहीं थी, लेकिन पर्दे के पीछे उनकी एक अहम भूमिका थी।
काफी समय तक किया पर्दे के पीछे से काम
अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री बने थे। उसके बाद से ही परिवार में खींचतान शुरु हो गई थी। परिवार में झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि झगड़े का डर साधना को सताने लगा। उनकी चिंता बढ़ गई कि इसका सीधा असर यूपी विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘मैंने बहुत समय से पर्दे के पीछे रहकर काम किया है लेकिन अब आगे आने का समय आ गया है।


Download Android App
Download iOS App



