इन दिनों डांस के दौरान लोगों की मौत का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रही डांस के दौरान मौत का एक और मामला राजस्थान से सामने आया है ।जहां साली की शादी में स्टेज पर डांस करते-करते जीजा की मौत हो गई। जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां मातम पसर गया। मामला महात्मा गांधी कॉलोनी का शुक्रवार रात का है। पूरी घटना का VIDEO सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है
पाली के राणावास स्टेशन मारवाड़ जंक्शन के रहने वाले 42 साल के अब्दुल सलीम पठान सरकारी स्कूल में PTI थे। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ससुराल भैरूघाट पिंजारों आए हुए थे। शनिवार को उनकी साली की शादी थी। इसी दौरान शुक्रवार को घर में महिला संगीत चल रहा था। तभी वो डांस करने लगे और चंद सैकेंडों वो निचे गिर पड़े जिसके बाद रिश्तेदारों ने उनको उठाया गया।लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने दावा कर दिया की उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण सामने आएगा।
Rajasthan Pali : शादी में डांस करते करते आया हार्ट अटैक, हुई मौत ,वीडियो हुआ वायरल
Summary :
साली की शादी में स्टेज पर डांस करते-करते जीजा की मौत हो गई। जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं वहां मातम पसर गया। मामला महात्मा गांधी कॉलोनी का शुक्रवार रात का है। पूरी घटना का VIDEO सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है


Download Android App
Download iOS App



