गुजरात की पारुल यूनिवर्सिटी में राजस्थान के छात्र ने की खुदकुशी

Summary :

Parul University: गुजरात के वडोदरा में पारुल यूनिवर्सिटी परिसर की इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगाकर एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने रविवार को बताया की मृतक छात्र राजस्थान का निवासी है। यूनिवर्सिटी में घटना शनिवार रात घटी। आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। Highlights: गुजरात की पारुल यूनिवर्सिटी में राजस्थान के छात्र ने की खुदकुशी वडोदरा की पारुल यूनिवर्सिटी हाल ही में विवादों का केंद्र रही मामले में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार की भी जांच की गई   वडोदरा की पारुल यूनिवर्सिटी हाल ही में विवादों का केंद्र रही…

Parul University

Parul University: गुजरात के वडोदरा में पारुल यूनिवर्सिटी परिसर की इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगाकर एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने रविवार को बताया की मृतक छात्र राजस्थान का निवासी है। यूनिवर्सिटी में घटना शनिवार रात घटी। आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।

Highlights:

  • गुजरात की पारुल यूनिवर्सिटी में राजस्थान के छात्र ने की खुदकुशी
  • वडोदरा की पारुल यूनिवर्सिटी हाल ही में विवादों का केंद्र रही
  • मामले में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार की भी जांच की गई

 

वडोदरा की पारुल यूनिवर्सिटी हाल ही में विवादों का केंद्र रही

रिपोर्ट के अनुसार, वडोदरा की पारुल यूनिवर्सिटी हाल ही में विवादों का केंद्र रही है। फरवरी में यूनिवर्सिटी नस्लीय भेदभाव के लिए सुर्खियों में आई थी। अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज कार्यक्रम में शामिल अफ्रीकी छात्रों को नस्लीय भेदभाव का सामना करना पड़ा था। यूनिवर्सिटी परिसर में उनके साथ दुर्व्यवहार, हाथापाई की गई और हमला किया गया था। इससे भारत में उनकी शैक्षणिक यात्रा प्रभावित हुई।

मामले में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार की भी जांच की गई

इसके बाद मार्च में गुजरात हाईकोर्ट ने 38 अयोग्य छात्रों को प्रवेश देने के लिए प्रशासन की निंदा की। कोर्ट ने एक निर्णायक कदम में, यूनिवर्सिटी को दो हफ्तों के भीतर प्रत्येक प्रभावित छात्र को पूरी फीस, ब्याज और हर्जाने के साथ, कुल 10 लाख रुपये वापस करने का आदेश दिया था। मामले में संभावित झूठी गवाही के लिए यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार की भी जांच की गई, साथ ही एक हलफनामा जमा करने का निर्देश भी दिया गया था।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Desk News