बीजू जनता दल के चार बार के विधायक रजनीकांत सिंह को गुरूवार को ओडिशा विधानसभा का निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। सदन के नेता और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अंगुल से विधायक सिंह का नाम उपाध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया जिसका संसदीय कार्यों के मंत्री बीके आरूख ने अनुमोदन किया।
अध्यक्ष एस एन पात्रो ने सिंह को औपचारिक रूप से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने इस पद के लिए अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे।
सिंह के निर्वाचन पर नेता प्रतिपक्ष प्रदीप्त नाइक, कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा और माकपा के लक्ष्मण मुंडा ने उन्हें बधाई दी।


Download Android App
Download iOS App



