भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अब राम मंदिर को लेकर बयान दिया है। साध्वी प्रज्ञा ने राम मंदिर का मुद्दा राजधानी के टीटी नगर के इलाके में मां वैष्णो धाम आदर्श नवदुर्गा मंदिर में चल रही राम कथा के दौरान उठाया।
इसी दौरान उन्होंने कहा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद अब अयोध्या में राम मंदिर भी जल्द ही बन जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जब तक राम मंदिर नहीं बनेगा, तब तक उन्हें कुछ नहीं होगा।
उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा, “वो तपस्या करतीं हैं लेकिन इसलिए नहीं कि मोक्ष मिल जाए बल्कि इसलिए तपस्या करती हैं कि प्रभु उन्हें हर बार भारत मे ही जन्म दें।”
चिन्मयानंद मामले में SC का UP सरकार को निर्देश, आज ही पीड़िता को कोर्ट में करें पेश
उन्होंने कथा के दौरान लोगों से बात करते हुए कहा कि हमारा देश अब अखंड हो गया है, जब जम्मू -कश्मीर से से अनुच्छेद 370 हट गया हैं. तो राम मंदिर बनने में कोई देर नहीं है। अब भव्य राम मंदिर बनेगा और हम सब उसके साक्षी होंगे हम सब आनंदित होंगे।


Download Android App
Download iOS App



