केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी आरपीआई (ए) ने मंगलवार को ऐलान किया कि वह अगले साल 10 जनवरी को पूरे महाराष्ट्र में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में रैलियां करेगी। आरपीआई (ए) केन्द्र में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंध (राजग) की सहयोगी है।
आठवले ने एक बयान में कहा, ”आरपीआई (ए) दस जनवरी को प्रत्येक जिले और तहसील स्तर पर सीएए के समर्थन में रैलियां आयोजित करेगी। इस दौरान हम किसानों के साथ-साथ ओबीसी विकास निगम से कर्ज लेने वाले लोगों की कर्जमाफी की भी मांग करेंगे।” उन्होंने नए नागरिकता कानून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का क्रांतिकारी फैसला बताया।


Download Android App
Download iOS App



