ऋषिकेश : जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में तैनात ऋषिकेश के अपर गंगानगर निवासी प्रदीप रावत शाम के समय एलओसी के नजदीक हुए बम ब्लास्ट में शहीद हो गये। उनकी शहादत की सूचना सैन्य अधिकारी ने परिवार को फोन पर दी। शहादत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सेना के सूबेदार मेजर ने शहादत की सूचना प्रदीप के चाचा को दी। सूबेदार मेजर ने बताया कि उरी के हाजीपुर इलाके के रूस्तम पोस्ट में बम ब्लास्ट से प्रदीप घायल हो गये। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से टिहरी के गांव बैराई, पट्टी गूलर दोगी निवासी प्रदीप रावत (28) का परिवार ऋषिकेश अपर गंगानगर में रहता है।
प्रदीप 2010 में चतुर्थ गढ़वाल रायफल्स में भर्ती हुए थे। उनकी शहादत की सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। आपको बता दें कि प्रदीप रावत 02 मार्च 2018 को छुट्टी बिताकर घर से जम्मू कश्मीर अपनी यूनिट में गये थे। वह एक महीने की छुट्टी पर घर आये थे। उसके बाद से प्रदीप रावत घर नहीं आये। परिजनों ने बताया कि प्रदीप की शादी जनवरी 2017 में हुई थी। उनकी पत्नी का नाम नीलम है। प्रदीप ने अभी एक-दो दिन पहले ही पत्नी से फोन पर बात की थी और सब कुछ ठीक होने की जानकारी दी थी।
शहादत का लिया बदला, भारतीय सेना ने LoC पर दो पाकिस्तानी सैनिक हलाक किए
लेकिन अचानक मिली इस खबर ने उनके सभी परिजनों को हिलाकर रख दिया। प्रदीप की शहादत की सूचना जैसे ही नगरवासियों को मिली तभी से उनके घर पर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों का आवागमन शुरू हो गया है। इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल जी व प्रीतम सिंह शहीद के घर पहुंचे तथा उनके परिजनों को सात्वनां देते हुए कहा कि देश प्रदीप के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।
– विरमानी


Download Android App
Download iOS App



