राउत का योगी पर कटाक्ष- महाराष्ट्र में रैली करके ‘बाबा’ क्या साबित करना चाहते है… जनता को बना रहे बेवकूफ

Summary :

शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि निवेशकों को लुभाने के लिए मुंबई में रोड शो करने की क्या जरूरत है।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने औपचारिक रूप से योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए स्पष्ट किया कि निवेशकों को लुभाने के लिए मुंबई में रोड शो करने की क्या इतनी जरूरत पड़ गई क्योंकि यह एक तरह की व्यापक राजनीति है। 
राउत ने योगी आदित्यनाथ पर लगाए यह बड़े आरोप
 राउत ने कहा, ‘‘आखिर मुंबई में रोड शो करके आप क्या चाहते हैं। अगर आप मुंबई से उद्योगों को उत्तर प्रदेश ले जाने आए हैं। तो हम इसका विरोध करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि निवेशकों को अपने राज्य में निवेश कराने के लिए प्रयासों पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन यह राजनीति यहां नहीं होने दी जाएगी।
Yogi Adityanath: 26 साल की उम्र में सांसद, 45 साल की उम्र में बने CM... फिर  UP के सिंहासन पर बैठेंगे योगी? - Yogi Adityanath Profile UP election 2022  gorakhpur gorakhnath temple
उल्लेखनीय है कि श्री आदित्यनाथ मुंबई के ताज होटल में देश के नामी बैंकों के आला अधिकारियों और उद्योगपतियों के साथ बैठक कर रहे हैं। वह उत्तर प्रदेश में सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों के बारे में उद्योगपतियों और बैंक के अधिकारियों को जानकारी दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस कार्यक्रम को‘रोड शो’का नाम दिया गया है। इस कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री सभी उद्योगपतियों और बैंकों के अधिकारियों उत्तर प्रदेश में निवेश के रोड मैप के बारे में बताएंगे।
उत्तर प्रदेश में अभी तक कोई बड़ी हिंसा नहीं हुई- योगी आदित्यनाथ 
 योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार के दौरान उप, में कोई सांप्रदायिक दंगे नहीं हुए। कानून व्यवस्था की स्थिति और महिलाओं की सुरक्षा के मामले सुधार हुआ है। लोगों को सरकार और प्रशासन पर भरोसा है। जाति और धर्म के आधार पर पक्षपात किए बिना पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से 05 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। राज्य सरकार ने केंद, सरकार की सभी फ्लैगशिप योजनाओं को बिना किसी पक्षपात के लागू किया है। कोविड-19 महामारी के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में 40 लाख यात्री अपने मूल स्थानों को वापस चले गए।

Desk Team