पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने केरल में आई बाढ़ के मद्देनजर बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास से फसल ऋण की अदायगी के स्थगन की समयसीमा बढ़ाने की मांग की। राहुल गांधी ने यहां कहा, मैं आरबीआई से आग्रह करता हूं कि कर्ज (फसल ऋण) अदायगी के स्थगन की समयसीमा बढ़ाकर दिसंबर 2019 कर दी जाए। उन्होंने इस संबंध में आरबीआई के गवर्नर को एक पत्र लिखा है।
राहुल गांधी रविवार से ही अपने संसदीय क्षेत्र में हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्यस्तरीय बैंकरों की समिति ने प्रदेश सरकार और विपक्षी दलों द्वारा की गई कर्ज अदायगी के स्थगन की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ाए जाने की मांग पर विचार करने से मना कर दिया है।
अलवर मॉब लिंचिंग : पहलू खान हत्याकांड मामले में सभी 6 आरोपी बरी
उन्होंने कहा कि केरल में 2018 में 100 साल बाद सबसे प्रलयकारी बाढ़ आई है, जिसके बाद इस साल भी बाढ़ आई है, जिससे फसल बर्बाद हो गई है। राहुल गांधी ने कहा, साथ ही, नकदी फसलों के दाम में दुनियाभर में गिरावट आने से किसान गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं।
कांग्रेस नेता ने बताया कि सिक्योरिटाइजेशन एंड रिकंस्ट्रक्शन ऑफ फाइनेंशियल एसेट्स एंड एन्फोर्समेंट ऑफ सिक्योरिटी इंटेरेस्ट एक्ट 2002 के तहत बैंकों द्वारा किसानों से ऋण वसूली की प्रक्रिया तेज किए जाने के बाद कई किसानों ने आत्महत्या कर ली। इस साल बाढ़ के कारण प्रदेश में करीब 95 लोगों की मौत हो चुकी है और 1.89 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



