कोरोना वायरस से निपटने के लिए विपक्ष सरकार की मदद को तैयार : देवेन्द्र फडणवीस

Summary :

भारत के कई राज्यों में कोरोना वायरस (Coronavairus )ने दस्तक दे दी है। इसी बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने में विपक्ष राज्य सरकार की मदद करेगा।

भारत के कई राज्यों में कोरोना वायरस (Coronavairus ) ने दस्तक दे दी है। इसी बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने में विपक्ष राज्य सरकार की मदद करेगा। भाजपा नेता ने लोगों को वायरस को लेकर चिंतित ना होने की जरूरत पर भी जोर दिया। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ने विधान भवन परिसर में कहा, ‘‘ कोरोना वायरस के मद्देनजर हम सबको सतर्क रहने की जरूरत है। 
लेकिन इसके साथ ही यह सुनिश्चित करने की भी जरूरत है कि तनाव उत्पन्न ना हो। विपक्ष इस संबंध में सरकार की मदद करेगा। ’’ इससे पहले राज्य विधानसभा में फडणवीस ने ठाणे जिले के भिवंडी में खुले स्थान में करीब एक लाख इस्तेमाल किए मास्क मिलने का मुद्दा भी उठाया था।

BJP में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, पार्टी अध्यक्ष JP नड्डा ने दिलाई सदस्यता

फडणवीस ने दावा किया था कि इस्तेमाल किए गए ये मास्क स्थानीय बाजार में बेचने के लिए दूसरे देशों से लाए गए और उन्हें धो कर बेचा गया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी। अध्यक्ष नाना पटोले ने सरकार को इस संबंध में जांच करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की थी। गौरतलब है कि देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 60 हो गई है। 

Desk Team