भारत में अब तक कोरोना वायरस के 62 मामले सामने आ चुके हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें महिलाएं कोरोना वायरस को भारत से जान के लिए भजन गा रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब शेयर कर रहे हैं।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिलाएं कोरोना भाग जा, भारत में तेरा क्या काम, कोरोना भाग जा…गाना गा रही हैं। यह वीडियो लगभग 4 मिनट का है। महिलाएं मोबाइल की ओर देखकर भाजन गा रही हैं ऐसा आप वीडियो में देख सकते हैं।
अब तक 1.2 मिलियन से ज्यादा बार इस वीडियो को देखा लिया गया है। इस वीडियो को 22 हजार से ज्यादा बार शेयर किया गया है। लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, क्या कोई इस गीत के बोल बता सकता है? दूसरे यूजर ने कहा, गीत सुनकर कोरोना ने भी सोच लिया होगा कि दुनिया छोड़ने का अब समय आ चुके हैं। बाकी यूजर ने कहा, बहुत शानदार गीत बनाया, शायद इसे सुनकर कोरोन भाग जाए…।

चीन में सबसे पहला मामला कोरोना वायरस का सामने आया। अब कोरोना वायरस के खतरा पूरी दुनिया पर मंडरा चुका है। अब तक 62 मामले भारत में कोरोनावायरस के हो गए हैं। केरल से 14 सामने आए हैं जिसकी वजह से आंशिक रूप से राज्य को बंद कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



