मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में वाहनों की चैकिंग के दौरान परिवहन विभाग ने आज अठारह वाहनों से बाइस हजार रुपये वसूले गये। जिला परिवहन अधिकारी सुश्री रीना किराडे ने बताया कि चुनाव आयोग और कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा जावरा रोड पर वाहनों का चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों पर लगे अनाधिकृत चित्र और अनाधिकृत नम्बर प्लेट हटाए गए। परमिट नियमों का उल्लंघन करने तथा अन्य मामलों में कुल अठारह वाहनों से बाईस हजार रुपये सम्मन शुल्क वसूल किया गया। उन्होंने बताया कि वाहनों का चैकिंग अभियान अब निरन्तर जारी रहेगा। उन्होने वाहन चालकों से अपील की है कि वे मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन करें।
वाहनों की चैकिंग में हजारों की वसूली
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



