अलगाववादी बिलाल लोन ने अपने धड़े का नाम बदला

Summary :

पूर्व मंत्री सज्जाद लोन के भाई और अलगाववादी नेता बिलाल लोन ने बुधवार को पीपुल्स कांफ्रेंस के अपने धड़े का नाम बदलकर जम्मू कश्मीर पीपुल्स

पूर्व मंत्री सज्जाद लोन के भाई और अलगाववादी नेता बिलाल लोन ने बुधवार को पीपुल्स कांफ्रेंस के अपने धड़े का नाम बदलकर जम्मू कश्मीर पीपुल्स इंडिपेंडेंट मूवमेंट रख लिया।

बिलाल ने यहां हुर्रियत मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में अपनी पार्टी का नाम बदले जाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि लोगों के बीच भ्रम पैदा होने से रोकने के लिए ऐसा किया गया है।  उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पार्टी कार्यकर्ताओं को भरोसे में लिया और पार्टी का नाम बदलने का फैसला किया।’’

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका सराहनीय : महबूबा

बिलाल और सज्जाद के पिता अब्दुल गनी लोन ने राज्य में आतंकवाद शुरू होने से पहले पीपुल्स कॉन्फ्रेंस का गठन किया था। आतंकवादियों ने 2002 में अब्दुल गनी लोन की हत्या कर दी थी।

बाद में पीपुल्स कांफ्रेंस सज्जाद तथा बिलाल के अलग अलग नेतृत्व में दो धड़ों में बंट गया।

Desk Team