बिहार के मुंगेर जिले में रहने वाली पुतुल देवी की जान करीब डेढ़ घंटे तक हलक में अटकी रही। करीब पांच फीट लंबा कोबरा सांप उनके पैर पर लिपटा हुआ और फन फैलाए खड़ा था। पुतुल देवी की हालत ऐसी थी जैसे सामने मौत खड़ी हो।
बता दे कि ये घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याण टोला गांव की है। जहां महिला बचने के लिए भगवान का नाम जपती रही।
बताया जाता है कि पुतुल देवी अपने घर में जमीन पर बिछावन डाल कर सोयी हुई थी. उसने मच्छरदानी लगा रखा था, किंतु उसका पैर मच्छरदानी से बाहर था।
जानिए क्या है नागमणि की कहानी के पीछे वैज्ञानिक तर्क
रात लगभग दो बजे महिला को पैर में एहसास हुआ कि उसके पैर में कुछ है। जब उसने उठ कर देखा तो कोबरा सांप पैर में लिपटा हुआ है और फन फैलाये हुए है विषैले कोबरे को पैर में लिपटा देख महिला डर से बेचैन थी, लेकिन कोई उपाय नहीं सूझ रहा था।
पुतुल के बेटे ने जब ये देखा तो उसने गांव वालों को बुलाया। वहां जमा लोगों ने सांप को हटाने की जगह भजन-कीर्तन करना शुरू कर दिया। डेढ़ घंटे तक सांप पुतुल के पैरों से लिपटा था।
बाद में सांप ने खुद ही पुतुल के पैरों को आजाद किया और वहां से चला गया। इसके बाद लोगों ने भजन-कीर्तन की महिमा को ही इसका जिम्मेदार बताया। वही , महिला के लिए मानो नया जीवन मिल गया।


Download Android App
Download iOS App



