पश्चिम बंगाल में प्रतिष्ठित शिक्षाविद् सुनन्दा सान्याल का यहां एक निजी अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया।
सान्याल (84) उम्र संबंधी शारीरिक बीमारियों से पीड़ित थे और उन्हें 26 फरवरी को सॉल्ट लेक में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार में एक बेटा है।
दोपहर करीब डेढ़ बजे ली अंतिम सांस
अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया, “ वह सेप्सिस से पीड़ित थे और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। हमारी मेडिकल टीम ने उनके इलाज के लिए हर संभव कोशिश की लेकिन दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
निमताला श्मशान घाट में किया गया अंतिम संस्कार
मौत की खबर सुनकर राज्य विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी सहित कई गणमान्य लोग उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे।
सुनंद सान्याल का जन्म वर्ष 1934 में बांग्लादेश के पबना में हुआ था। उन्हें पश्चिम बंगाल में प्राथमिक कक्षाओं में अंग्रेजी नहीं पढ़ाने के वाम सरकार के फैसले का कड़ा विरोध करने के लिए जाना जाता है।


Download Android App
Download iOS App



