प्रसिद्ध मलयालम अभिनेत्री केपीएसी ललिता का मंगलवार देर रात यहां त्रिपुनिथुरा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। फिल्म उद्योग के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
वह 74 वर्ष की थीं। ललिता के परिवार में उनके अभिनेता-निर्देशक पुत्र सिद्धार्थ भारतन और बेटी श्रीकुट्टी हैं। उनका मलयालम फिल्मों के जाने-माने निर्देशक दिवंगत भारतन के साथ विवाह हुआ था। ललिता केरल संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष थीं।
वह पिछले कुछ महीनों से बिस्तर पर थीं।
मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने ललिता के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने अपने अभिनय कौशल से विभिन्न पीढ़ियों के दिलों में जगह बनाई।


Download Android App
Download iOS App



