अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के कुलीन वर्गों, बैंकों पर प्रतिबंध की घोषणा की

Summary :

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को घोषणा की कि अमेरिका रूसी बैंकों और कुलीन वर्गों के खिलाफ कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगाने के आदेश दे रहा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को घोषणा की कि अमेरिका रूसी बैंकों और कुलीन वर्गों के खिलाफ कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगाने के आदेश दे रहा है।
उन्होंने कहा कि मॉस्को ने यूक्रेन पर हमला करके अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सरेआम उल्लंघन किया है।
बाइडन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन संबंधी दावों से ‘‘हममें से कोई मूर्ख नहीं बनेगा।’’ उन्होंने कहा कि यदि पुतिन आगे कोई कार्रवाई करते हैं तो और प्रतिबंध लगाए जाएंगे।
बाइडन ने कहा कि रूस के पूर्व में मौजूदगी बढ़ाने के मद्देनजर अमेरिका नाटो बाल्टिक सहयोगियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल भेज रहा है।

Shera Rajput