श्रवण नाथ नगर में पानी की बूंद को तरसे क्षेत्रवासी

Summary :

गर्मी शुरू होते ही हरिद्वार में पानी की किल्लत होने लगी है। श्रवण नाथ नगर, भाटिया भवन सहित मायापुर क्षेत्र में बार-बार ललतारौ पुल के पास

हरिद्वार, (पंजाब केसरी): गर्मी शुरू होते ही हरिद्वार में पानी की किल्लत होने लगी है। श्रवण नाथ नगर, भाटिया भवन सहित मायापुर क्षेत्र में बार-बार ललतारौ पुल के पास पानी की लाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण आज दिनभर पानी की सप्लाई बंद रही, जिससे स्थानीय निवासियों सहित यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इस मौके पर शहर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष संजय चौहान ने कहा कि मायापुर क्षेत्र, श्रवण नाथ नगर सहित भाटिया भवन क्षेत्र में बार-बार ललतारौ पुल के पास पानी की लाइन के क्षतिग्रसत होने के कारण पानी की सप्लाई बंद रहती है, जिससे ठीक करने में जलसंस्थान के पसीने छूट जाते हैं। पिछले कई दिनों से यह समस्या लगातार बनी हुई है। जिससे पानी का संकट है। शाम को जब लोग अपनी नौकरी और व्यापार से घर लौटते हैं तो उन्हें भोजन बनाने के लिए पहले पानी ढोना पड़ता है। सर्वाधिक परेशानी का सामना महिलाओं को करना पड़ रहा है। महालक्ष्मी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विष्णु अरोड़ा ने कहा कि इस क्षेत्र में यात्रियों का सर्वाधिक दवाब रहता है। अधिकांश धार्मिक संस्थाएं, आश्रम और धर्मशाला सहित होटल, लॉज इसी क्षेत्र में स्थित है। ऐसे में पानी की आपूर्ति बंद होने से क्षेत्रवासी ही नहीं तीर्थयात्री भी बेहाल हैं। वहीं, लो प्रेशर के चलते दूसरी मंजिल पर पानी नहीं चढ़ रहा है। जल संस्थान को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

Desk Team