मध्यप्रदेश विधानसभा में कल गणतंत्र दिवस पर्व कनाडा देश से आये हुए सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। विधान सभा के प्रमुख सचिव ए.पी। सिंह द्वारा विधान सभा परिसर में झंडा वंदन किया गया एवं सलामी लेकर परेड का अवलोकन किया गया। इसके बाद बड़ संख्या में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समाज सेवी गठन के माध्यम से कनाडा से आये हुये अतिथियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इस गरिमामय कार्यक्रम के पश्चात् विधान सभा के सभागार में राष्ट्रभक्ति गीतों के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सुरश्री संस्था के छात्रों तथा विधान सभा सचिवालय के कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर विशेष रूप से कनाडा देश से आये हुये अतिथि जान, ब्रेटक्लोज, गाडली मेस्ट्रे, जीन, विलियम्स ओविल, सिल्वर मेक्डोनाल्ड का सम्मान किया गया।
विधानसभा में कनाड़ से आये अतिथियों का सम्मान
Summary :
अवसर पर विशेष रूप से कनाडा देश से आये हुये अतिथि जान, ब्रेटक्लोज, गाडली मेस्ट्रे, जीन, विलियम्स ओविल, सिल्वर मेक्डोनाल्ड का सम्मान किया गया।


Download Android App
Download iOS App



