गुजरात के अहमदाबाद में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ये हादसा ढोलका में बोलेरो और डंपर की आपस में भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक महिला और बच्चा भी शामिल है।
- अहमदाबाद में आज सुबह हुआ दर्दनाक हादसा
- बोलेरो और डंपर की आपस में भिड़ंत होने से हादसा हुआ
- पुलिस घटना को लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी
हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत
आपको बता दें मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे ढोलका-खेड़ा हाईवे पर पुलेन सर्कल के पास एक बोलेरो कार अचानक सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गई। बोलेरो में 7 मजदूर सवार थे, जो अपने काम से धानपुर जा रहे थे। इस भीषण हादसे में एक महिला और एक बच्चे समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस घटना को लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी
बता दें दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर कुछ मिनटों के लिए यातायात जाम हो गया, हालांकि स्थानीय लोग और राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की। घायलों का तुरंत 108 पर ईलाज किया गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस घटना को लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
इससे पहले भी हुआ था ऐसा हादसा
दरअसल, ये कोई पहला मामला नहीं है, पिछले साल फरवरी में भी अहमदाबाद में ऐसा हादसा हुआ था। अहमबाबाद-बागोदरा हाईवे पर चोटिला माता के दर्शन करके लौटा रही एक मैजिक हाइवे पर खड़े ट्रक में जाकर घुस गई थी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में 5 महिलाएं, 3 बच्चे और 2 पुरुष शामिल थे। हादसे पर ट्रक खड़े होने की वजह से दर्दनाक हादसा हुआ था।


Download Android App
Download iOS App





