Manoj Pandey : समाजवादी पार्टी के नेता मनोज पांडेय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले मनोज पांडेय बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह के साथ राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान करने पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात भी की।
Highlights
- बीजेपी में शामिल हो सकते है मनोज पांडेय
- अखिलेश यादव से नाराज थे मनोज पांडेय
- करोड़ो की संपत्ति के मालिक है मनोज पांडेय
बीजेपी में शामिल हो सकते है मनोज पांडेय
सूत्रों के मुताबिक पांडेय ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की है। वह जल्द ही दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मुलाकात करेंगे। इतना ही नहीं पार्टी उन्हें रायबरेली लोकसभा सीट से उम्मीदवार भी बना सकती है। राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले मनोज पांडेय का समाजवादी के सचेतक पद से इस्तीफा देना समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
करोड़ो की संपत्ति के मालिक है मनोज पांडेय
मायनेता वेबसाइट के मुताबिक मनोज पांडेय के पास 16 करोड़ 26 लाख से ज्यादा की संपत्ति है। इसके अलावा उनपर 2 करोड़ की देनदारी भी है। उनके पास 2 लाख 68 हजार रुपये कैश हैं। इसमें 1लाख 16 हजार उनकी पत्नी के पास हैं। पांडेय के 93 लाख से ज्यादा रुपये बैंक में जमा हैं।
लक्सरी कारों के शौकीन है मनोज पांडेय
मनोज पांडेय के पास 4 और उनकी पत्नी के पास 1 कार है। उनके पास 3 फॉर्च्यूनर कार, एक टाटा मैजिक और ट्रैक्टर है, जबकि उनकी पत्नी के पास इको स्पोर्ट कार है। इस सभी वाहनों की कीमत 1 करोड़ 19 लाख से ज्यादा है. इतना ही नहीं उनके पास 11 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी भी है।


Download Android App
Download iOS App




