केरल के लिए 19,000 करोड़ रुपये अलग रखे गए, यहां की सरकार निकम्मी है : जे. पी. नड्डा

Summary :

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल पर विशेष ध्यान दे रहे हैं और राज्य के राजस्व घाटे को कम करने के लिए 19,000 करोड़ रुपये से अधिक अलग रखे गए हैं।

शाम को यहां थेक्किन्कडु मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, “प्रधानमंत्री ने केरल पर विशेष ध्यान दिया है और राज्य के राजस्व घाटे को कम करने के लिए 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अलग रखी गई है।” 
सत्तारूढ़ माकपा नीत एलडीएफ और विपक्षी दलों के गठबंधन यूडीएफ की आलोचना करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में बेलगाम भ्रष्टाचार जारी है। एलडीएफ सरकार पर नड्डा ने कहा, “यह निकम्मी सरकार है।” 
उन्होंने केंद्र की ओर से राज्य के लिए मंजूर की गई विभिन्न परियोजनाएं गिनायीं और कहा कि केरल में महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए। नड्डा, केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। 

Ujjwal Jain