राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज यहां सिंधू समागम को संबोधित करेंगे। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। भारतीय सिंधू सभा की ओर से यहां भेल दशहरा मैदान में सिंधू समागम का आयोजन किया गया है, जिसमें इस संगठन से जुड़े देश और प्रदेश के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भागवत यहां पहुंच चुके हैं।

आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने जारी किए निर्देश
इस कार्यक्रम के संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने बताया कि आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों के हजारों महिला पुरुष शामिल हो रहे हैं। भागवत के आज के दौरे के एक दिन बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी भी भोपाल प्रवास पर रहेंगे। इसके अलावा शहर में सेना के शीर्षस्थ अधिकारियों की तीन दिवसीय कांफ्रेंस भी चल रही है। इसके मद्देनजर शहर में सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं। संबंधित आयोजन स्थलों के आसपास आज और कल मार्ग परिवर्तन संबंधी एडवाइजरी पुलिस प्रशासन ने जारी की है।



Download Android App
Download iOS App



